सहारनपुर, मार्च 9 -- गंगोह टी-20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर नगर व क्षेत्र भर में जश्न में मनाया गया। वातावरण भारत माता व इंडिया के जयकारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए युवा ढोल की थाप पर नाचते, आतिशबाजी छोड़ते और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते नजर आयें। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम पर भारत की जीत की खबर लगते ही क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। न्यूजीलैंड टीम का अंतिम विकेट गिरते ही जश्न का माहौल बन गया। सड़कों पर उमड़े क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...