भारत के झंडे वाले जहाज पर बीच समुद्र में हमला, एक नाविक की मौत; 13 बचाए गए
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर सोमवार को हमला हुआ। इस घटना में जहाज पर सवार एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मंत्री के मुताबिक, भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी (MSV AL JUSUFI) ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने उसे निशाना बनाया। जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। हमले में घायल एक नाविक की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान गुजरात के रहने वाले गांधार नाहिम अजीज के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- मुंबई से 3000 किमी दूर नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों से बचाए 20 लोग13 नाविकों को ओमान के तटरक्षक बल ने बचाया सर्बानंद सोनोवाल ने सोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.