रांची, मई 3 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से रविवार को भारत के गवैया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कला के जादू दर्शकों के बीच बिखेरे। बच्चों की ओर से बॉलीवुड और ट्रेडिंग गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। संगीत और नृत्य के संगम ने देर शाम तक कार्यक्रम में समां बांधे रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक वीणा श्री ने कहा कि इन कलाकारों के भीतर अद्भुत प्रतिभा छिपी है। अगर इन्हें सही दिशा मिले, तो यही बच्चे आने वाले समय के चमकते सितारे बनेंगे। इवेंट निदेशक अरशद उबैद ने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इनके अंदर प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है एक सही मंच और मौके की। मौके पर पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, अंतू तिर्की, सोनाली भट्...