नागपुर, जनवरी 20 -- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मंगलवार को नागपुर में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डेरिल मिचेल वनडे की अपनी शानदार फार्म को भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैच की टी20 सीरीज में भी बरकरार रखेंगे। मिचेल ने भारत के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों में 84, नाबाद 131 और 137 रन बनाकर न्यूजीलैंड की सीरीड में 2-1 से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कुल 352 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। सैंटनर ने पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर अपने सीनियर बल्लेबाज के बारे में कहा, ''डेरिल को शुरू में स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। लेकिन उसने अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की और अब आप उसकी मेहनत का परिणाम देख सकते हैं।'' बाएं हाथ के स्पिनर सैंटनर ने कहा, ''वह स्पिन अच्छी तरह खेल रहा है। वनडे में वह बीच के ओवरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.