नई दिल्ली, जून 25 -- ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में चोट से उबरकर वापसी कर सकती हैं। लिचफील्ड मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गई थी और इस कारण अगले तीन मैच में नहीं खेल पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया की कोच शेली निशके ने संकेत दिया कि लिचफील्ड लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर की टीम के खिलाफ ग्रुप के अपने अंतिम मुकाबले में वापसी कर सकती हैं।लिचफील्ड की हो सकती है वापसी क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार निशके ने कहा, ''मुझे लगता है कि फीब्स (लिचफील्ड) की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेगी।'' कोच ने माना कि फोएबे लिचफील्ड की वापसी से टीम चयन मुश्किल रहेगा। हालांकि व...