नई दिल्ली, मार्च 31 -- बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के राज में भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव चरम पर पहुंचने के बाद अब बांग्लादेश पानी के लिए झुकता नजर आ रहा है। भारत संग संबंध सुधारने की कोशिश में बांग्लादेशी विदेश मंत्री खलीलुर रहमान अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरे से बांग्लादेश को कई उम्मीदें हैं। इनमें सबसे अहम है गंगा जल संधि का नवीनीकरण। इस साल इस संधि की अवधि खत्म हो रही है और बांग्लादेश इसे वापस लागू करने के लिए तत्पर है। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशी विदेश मंत्री अगले सप्ताह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मॉरीशस जा रहे हैं। इससे पहले वे भारत में रुकेंगे और कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया है कि रहमान 8 अप्रैल को विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.