नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- वियतनाम की जानी-मानी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी विनफास्ट (VinFast) अब भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की पूरी तैयारी में है। कंपनी ने भारत के अलग-अलग राज्यों के 50 से ज्यादा डीलरशिप पार्टनर्स के साथ कागजी डील पक्की कर ली है। बता दें कि साल 2025 से भारत में काम कर रही विनफास्ट के लिए यह एक बड़ा कदम है। लाइव मिंट के अनुसार, कंपनी का प्लान देश के 15 राज्यों के लगभग 34 शहरों में अपना शोरूम नेटवर्क फैलाने का है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ये स्कूटर शोरूम में कब तक आएंगे, इनकी कीमत क्या होगी या कौन-कौन से मॉडल पेश किए जाएंगे।क्या है कंपनी की प्लानिंग? इन नए डीलरों के साथ मिलकर विनफास्ट भारत के तेजी से बढ़ते ई-स्कूटर मार्केट में अपनी जगह बनाएगी। कंपनी का कहना है कि वे सिर्फ स्कूटर बेचने तक सीमित नहीं र...