दुमका, अगस्त 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में शुक्रवार को अग्रसेन भवन दुमका में विभाजन की विभीषिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर मौजूद मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अनंत ओझा ने विभाजन की विभीषिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन भारत के इतिहास की अत्यंत पीड़ादायक घटना थी। विभाजन के दौरान लोगों ने अपना घर, जमीन और परिवार तक खो दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। इस अवसर पर जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भट...