अलीगढ़, अप्रैल 11 -- अलगीढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखाड़ा तुरैयाशाह द्वारा शुक्रवार को मथुरा रोड स्थित मखदूम नगर में विशाल कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत केसरी ने फ्रांस के पहलवान को मात देकर विजेता खिताब अपने नाम किया। अखाड़ा तुरैयाशाह की तरफ से विशाल कुश्ती दंगल में शुक्रवार को आखिरी कुश्ती भारत केसरी नासिर कुरेशी दिल्ली और लूको फ्रांस के विदेशी पहलवान के बीच लड़ी गई। 12 मिनट तक दोनों ही दिग्गज पहलवानों के बीच दंगल देखने को मिला। 12वें मिनट में भारत केसरी ने फ्रांस के पहलवान को चित कर ढाई लाख का पुरस्कार अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फरीद प्रधान, केके भाई, जिला शकील प्रधान, अमीर आबिद, किसान वाले अब्दुल वासी, अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, मनोज यादव, छोटे पहलवान, खलीफा बिलाल पहलवान दंगल संजोयक ने सभी का पगड़ी हार माला ...