गोपालगंज, मार्च 20 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला परिषद भवन में शुक्रवार को प्रज्ञा-प्रवाह की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत केन्द्रित विमर्श को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में क्षेत्र के विमर्श सह प्रमुख सह पूर्व प्राध्यापक डॉ. अशोक प्रियंवद सिवान व क्षेत्र संयोजक देवव्रत प्रसाद उपस्थित रहे। देवव्रत प्रसाद ने कहा कि भारतीय परंपरा में सभी को समान दृष्टि से देखने की समावेशी पद्धति रही है। समय के साथ बाहरी प्रभावों के कारण हमारी मूल पहचान प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि भारत के पुनर्निर्माण के लिए उसके वैचारिक अधिष्ठान को पुनर्जीवित करना आवश्यक है, ताकि शासन, सामाजिक व्यवस्था, न्याय, शिक्षा और अर्थतंत्र भारतीय चिंतन पर आधारित होकर सुदृढ़ हो सकें। जिले के प्रसिद्ध लेखक एवं कवि सर्वेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों में संव...