नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Top News Today: सांख्यिकी मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के आंकड़े जारी किए, जिनमें भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.8 प्रतिशत बताई गई। यह आंकड़ा आरबीआई के 7 प्रतिशत और बाजार के करीब 7.1 प्रतिशत के अनुमान से बेहतर है। पिछले साल की समान तिमाही में वृद्धि 6.9 प्रतिशत रही थी। दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने सिंधु जल संधि से जुड़े विवाद में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के तथाकथित फैसले को सिरे से खारिज कर दिया। मंत्रालय ने इस अदालत को अवैध करार दिया और साफ कहा कि उसका कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है, न ही उसके किसी आदेश का भारत की कार्रवाई पर असर होगा। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...भारत की GDP ने फिर चौंकाया, पहली तिमाही में 7.8% की वृद्धि भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कि...