भारत की सीमा पर चीन को लाना चाहता है बांग्लादेश? 'चिकन नेक' के पास खतरनाक प्लान
ढाका, मई 14 -- बांग्लादेश ने बुधवार को 2.8 अरब डॉलर की एक मेगा नदी परियोजना को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक कदम से देश के गंभीर जल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। बांग्लादेश अपने जल संकट के लिए अक्सर भारत को जिम्मेदार ठहराता रहा है। इस अहम योजना का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश की पद्मा नदी पर 2.1 किलोमीटर लंबा बैराज बनाना है। इस बैराज की जलभंडारण क्षमता काफी विशाल होगी, जिससे इसमें 2.9 अरब घन मीटर तक पानी जमा किया जा सकेगा। बता दें कि पद्मा नदी बांग्लादेश की प्रमुख नदी है, जो गंगा नदी का ही विस्तार है। यानी बांग्लादेश में भारत की गंगा नदी को पद्मा नदी कहा जाता है। यहां दिलचस्प बात ये है कि बांग्लादेश पिछले कुछ समय से नदियों के पानी को लेकर सक्रिय कदम उठा रहा है। यहां तक कि उसने चीन से सीधे मदद मांगी है। दरअसल हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.