हजारीबाग, जून 6 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान। परम पूज्य मुनिश्री धर्म सागर जी महाराज एवं मुनिश्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बडा बाजार मंदिर में धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विशिष्ट मांगलिक क्रियाएं की गई। इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि गौ ही देश का परम मंगलायन है। गौधन ही भारत का जीवन है। गौ धन भारतीय जीवन का मूलाधार है। परम अध्यात्म की प्रतीक गाय है। गाय भारत की आत्मा है। आर्थिक समृद्धि का प्राण है गोधन ,राष्ट्र विकास में गौवंश का महत्वपूर्ण योगदान है। आयुर्वेद, धार्मिक, वैज्ञानिक, आर्थिक लाभ होते है गाय के पालन से। प्राचीन काल में जिसके पास ज्यादा गायें होती थी वही सम्पत्तिशाली माना जाता था।देश के सब डॉक्टर, वकील, ग्रंथकार, पत्रकार और धार्मिकं लो...