फतेहपुर, जून 4 -- बिंदकी। मिट्टी बचाओ अभियान के तहत पिछले तीन वर्ष में पूरे देश की यात्रा करके मिट्टी बचेगी तो जीवन बचेगा का संदेश देने वाले शिवा सिंह राजपूत के लौटने पर फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। पर्यावरण संरक्षण पर भी देशवासियों को संदेश दिया है। बिंदकी के लाहौरी मोहल्ला निवासी शिवा सिंह राजपूत वर्ष 2023 में मिट्टी बचाओ अभियान के तहत तीन वर्ष की भारत संपूर्ण यात्रा के लिए निकले थे। देश के विभिन्न प्रांतों में मिट्टी बचाओ का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। भारत की संपूर्ण यात्रा के बाद घर वापसी के दौरान कई जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में पर्यावरण एक्सपो का शुभारंभ शिवा सिंह सबसे पहले मां ज्वाला देवी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की। इसके बाद डीजे की धुन और भारत माता क...