नवादा, अप्रैल 20 -- टीवी और मनोरंजन जगत का जाना-माना चेहरा संतोष टंडन को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत की शान अवार्ड से नवाजा गया है। नवादा जिले के हिसुआ निवासी संतोष टंडन ने अपना कार्यक्षेत्र दिल्ली बना रखा है, जहां वह धूम मचा रहे हैं। एंटी करप्शन बोर्ड (रजि.) द्वारा भारत की शान अवार्ड प्रदान किया गया है। आयोजन के मुख्य अतिथियों ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि संतोष टंडन की मिमिक्री और एंकरिंग का अनूठा संगम उन्हें युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बना रहा है। संस्था ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया है। एक समय में रिक्शे से प्रचार कर अपने करियर की शुरुआत करने वाले संतोष टंडन वर्तमान में देश-विदेश के लोकप्रिय एंकर बन चुके हैं। उन्होंने अब तक 3600 से अधिक शोज होस्ट किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.