नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारत की लड़की ने पाकिस्तान की एक दिग्गज बल्लेबाज से एक वर्ल्ड रिकॉर्ड छीन लिया है। महज 14 गेंदों में फिफ्टी ठोककर भारतीय महिला ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने इतिहास रच दिया है। प्रेमा रावत अब वुमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। यह रिकॉर्ड अभी तक पाकिस्तान की बल्लेबाज फातिमा सना के नाम दर्ज था, लेकिन सोमवार 2 नवंबर को प्रेमा रावत ने उनसे यह कीर्तिमान छीन लिया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। 12 नवंबर को 25 साल की होने जा रहीं प्रेमा रावत ने उत्तराखंड के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ वुमेंस चैलेंजर टी20 ट्रॉफी के एक मैच में पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से महज 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली। 357 का स्ट्राइक रेट उनका इस पारी में था।...