नई दिल्ली, मई 11 -- भारत ने हाल ही में अग्नि मिसाइल के नए वर्जन की टेस्टिंग से अपने दुश्मनों को चेतावनी दे दी है। रक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत ने 'मिशन दिव्यास्त्र' के तहत आधुनिक 'अग्नि-5' मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल) तकनीक से लैस है, जो इसे दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों में से एक बनाती है। सबसे खास बात यह है कि अब चीन और पाकिस्तान का कोना-कोना भारत की रेंज में आ गए हैं। बता दें कि अग्नि-5 मिसाइल को डीआरडीओ (DRDO) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाली टीम में महिला वैज्ञानिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर वैज्ञानिकों को ब...