नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भारत में बेहद प्रसिद्ध बिस्किट के एक ब्रांड में जानवरों का चारा मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। देशभर में इसे लेकर हो रहे बवाल के बाद अब नेपाल ने भी बड़ा एक्शन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल ने भारत की कंपनी 'सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड' द्वारा बनाए जाने वाले 'प्रियागोल्ड' बिस्किट के आयात, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग (FTQCD) ने सोमवार को इस मामले में एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में नेपाली सरकार ने इन बिस्किटों को 'सब-स्टैंडर्ड' यानी घटिया गुणवत्ता का करार दिया है। साथ से बाजार से तुरंत इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- भारत के आम रोककर नेपाल ने किया बड़ा कांड, पूरे बाजार में हड़कंप; महंगाई का खतराक्यों लि...