नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भारतीय ऑयल रिफाइनरियों के लिए कच्चे तेल की खरीदारी मुश्किल होती जा रही है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत पिछले दो हफ्तों में करीब 10 डॉलर बढ़कर 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई है। इसके साथ ही बाजार में कच्चे तेल की उपलब्धता घटने से खाड़ी और पश्चिम अफ्रीकी तेल की कीमतों पर भी भारी प्रीमियम चढ़ गया है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि रूसी तेल पर मिलने वाली छूट लगभग खत्म हो गई है, जबकि वेनेजुएला के तेल पर भी डिस्काउंट काफी कम हो गया है। ऐसे में अगर गल्फ में सप्लाई सामान्य नहीं होती और रूसी तेल पर छूट भी वापस नहीं आती, तो भारतीय रिफाइनरियों की कच्चे तेल की लागत और बढ़ सकती है। इसका असर आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों और तेल कंपनियों के मार्जिन पर भी पड़ सकता है। बता दें एक बैरल कच्चे तेल में 10 डॉलर की बढ़ोतरी की वज...