फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- फतेहपुर। शहर के महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। विश्व शान्ति आन्दोलन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जहां ध्यान की महत्ता पर बल दिया गया वहीं बच्चों एवं शिक्षकों ने ध्यान योग में शामिल भी हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक गुरु परंपरा पूजन से संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिस भावातीत ध्यान का प्रारम्भ पूज्य महर्षि महेश योगी जी ने 70 वर्ष पूर्व किया था। उसके फलस्वरूप यूएन महासभा ने भी छह दिसम्बर वर्ष 2024 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके वैश्विक शान्ति और सदभाव के लिए हर वर्ष 21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस मानाने की घोषणा की है, जो हर्ष का विषय है। कहा कि ध्यान भारत की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.