रांची, जनवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के तहत किया जाने वाला संबोधन भारत की प्रगति और सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेज होता है। यह संबोधन देश की हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। जानकारियों का खजाना होता है। देश के कई अनछुए महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी जनता को इसके माध्यम से होती है। उन्होंने कहा कि भारत की परिवार व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री का संबोधन नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गैर राजनीतिक संबोधन का प्रसिद्ध कार्यक्रम मन की बात के 130वें एपिसोड का रविवार को प्रसारण हुआ। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ...