नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन इसे शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी को टेस्ट मैच शिफ्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि लाहौर में एयर क्वालिटी खराब है। स्मॉग की वजह से लाहौर में आयोजित होने वाला दूसरा टेस्ट रावलपिंडी में ही खेला जाएगा, जहां पहला टेस्ट इस सीरीज का जारी है। लाहौर में अभी बहुत ज्यादा स्मॉग है, जो अक्टूबर और दिसंबर के बीच भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर असर डालता है। 10 नवंबर को लाहौर की एयर क्वालिटी का स्तर बहुत घटिया था। यहां तक कि यह शहर दुनिया के किसी अन्य शहर से ज्यादा पोल्यूटेड था। एक्यूआई पर नजर रखने वाली स्विस टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir के अनुसार लाहौ...