सहरसा, मार्च 10 -- महिषी। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज कर 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा कर लिया। जीत की खबर मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में देर रात से जश्न शुरू हो गया। पटाखे फोड़े गए और क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाइयां बांटी। लोगों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए टीम के प्रदर्शन की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...