मेरठ, जून 15 -- महिला टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत पर शहर की क्रिकेट अकादमियों और मैदानों में अभ्यास कर रही युवा महिला खिलाड़ियों, घरों में महिलाओं, बेटियों ने भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। महिला क्रिकेट विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 10 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके अलावा श्री चरणी ने तीन विकेट हासिल ...