बरेली, फरवरी 16 -- रविवार का दिन और भारत पाक का टी-20 वर्ल्ड कप में मैच हो तो हर कोई टीवी से चिपका ही नजर आएगा। रविवार को ऐसा नजारा टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद में जैसे ही पाकिस्तान टीम ऑलआउट हुई तो रात में भारत की जीत पर भोले नाथ के साथ भारत माता की जय के उद्घोष गूंजायमान हुए। भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के गिरते विकेट पर क्रिकेट प्रेमियों का जश्न देखते ही बन रहा था। भारत ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मैच में पाकिस्तान को हराया तो शहर के राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस, आदि चौक, प्रेमनगर, विश्वविद्यालय के छात्रावास समेत कई जगहों पर भारत के जीतते ही युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई अपनी तरह से ...