कराची, मार्च 9 -- भारत के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रचने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम की सराहना की है। पूर्व टेस्ट कप्तान और महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कहा कि कोई भी टीम जो सेमीफाइनल और फाइनल में 250 से अधिक का स्कोर बनाती है वह चैंपियन बनने की हकदार है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को अहमदाबाद में फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 255 रन बनाने के बाद 96 रन से जीत दर्ज की। मियांदाद ने कहा, ''उनकी टीम (भारत) अब एक मजबूत प्रक्रिया आधारित क्रिकेट ढांचे का फायदा उठा रही है।'' उन्होंने कहा, ''अगर आप देखें कि वे अब कितनी प्रतिभा तैयार कर रहे हैं तो यह उनके मजबूत ढांचे की वजह से है। उनके पास बल्लेबाज, स्पिनर या तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है और उनके युवा खिलाड़ी ...