अलीगढ़, मार्च 9 -- जनपद के हर कौने में टी-20 वर्ल्डकप जीतने पर की गई जमकर आतिशबाजी अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अहमदाबाद में रविवार को भारत व न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। टी-20 वर्ल्ड कप तीसरी बार जीतकर भारत ने नया इतिहास बना दिया। रविवार रात भारत की जीत पर अलीगढ़ जनपद में जमकर दिवाली मनाई गई। मैच में लगने वाले हर छक्के और चौके पर जमकर आतिशबाजी की गई। जीत के बाद तो आतिशबाजी दौर शुरू हो गया।टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बैटिंग करते हुए विशाल रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड की टीम दिया। संजू और अभिषेक की पारी ने भारत की पारी को आगे बढ़ाते हुए न्यूजीलैंड को विशाल रनों लक्ष्य दिया। अभिषेक ने 21 गेंदों पर शानदार पारी खेलते हुए 52 रनों का योगदान दिया। जो भारत क़ी जीत का आधार रहा। भारत की जीत क...