वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। टी-20 विश्वकप फाइनल में भारत की जीत के लिए शहर में पूजन-अर्चन जारी है। बटुक क्रिकेट टीम ने शनिवार को वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा का अभिषेक किया। अहिल्याबाई घाट पर शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ल के नेतृत्व में हवन-पूजन और गंगा अभिषेक किया गया। आचार्य विकास दीक्षित और आचार्य संजय उपाध्याय ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। बटुकों ने शुक्लयजुर्वेद के मंत्रों के साथ अभिषेक किया। उन्होंने जयतु जयतु संस्कृतम्, जयतु जयतु भारतम् का उद्घोष किया। निदेशक डॉ. गणेशदत्त शास्त्री, अवशेष पांडेय 'कल्लू महाराज', बृजेश शुक्ला, विशाल शास्त्री, आकाश पाठक, सुनील शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.