वाराणसी, फरवरी 17 -- कछवांरोड। चित्रसेनपुर गांव (मिर्जामुराद) में रविवार रात 45 वर्षीय किसान इंद्रजीत पटेल की हृदयाघात से मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखते समय भारत की जीत के खुशी में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने बताया कि वह टीवी पर मैच देख रहे थे। भारत के जीतने पर काफी खुश हुए और अचानक सीने में दर्द उठा। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। सोमवार सुबह घर ले आये थे। दोपहर 12 बजे उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...