नई दिल्ली, मार्च 26 -- पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी करने के बाद अब गुवाहाटी का बारसपारा स्टेडियम 2027 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच में से एक मैच की मेजबानी करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को सीनियर पुरुष टीम के घरेलू सत्र का कैलेंडर जारी किया जिसमें पांच टेस्ट, नौ वनडे और आठ टी20 मैच शामिल हैं। वनडे मैचों पर निश्चित रूप से सबकी नजर रहेगी क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा की दिग्गज जोड़ी के उन सभी मैचों में खेलने की उम्मीद है। यह दोनों स्टार बल्लेबाज अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। इस सत्र में 17 शहरों में 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, जिनमें वेस्टइंडीज की टीम सबसे पहले भारत दौरे पर आएगी। उसका भारत दौरा इस साल 27 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरे मे...