नई दिल्ली, मार्च 21 -- ईरान और अमेरिका-इजरायल में चल रहे युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी खबरों का बाजार भी गर्म हो गया है। इसी कड़ी में एक दावा तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें कहा गया कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए भारत से अपनी जमीन और सैन्य सुविधाओं के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। अब भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) की आधिकारिक फैक्ट-चेक विंग ने इस दावे का फैक्ट चेक किया है। जानिए क्या बोला विदेश मंत्रालय?क्या था वायरल दावा? MEA की फैक्ट-चेक विंग ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'X' पर 'सुजान दत्ता' नामक एक यूजर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। 20 मार्च की तारीख वाले इस कथित ट्वीट में लिखा था, 'ब्रेकिंग न्यूज: अमेरिका ने पश्चिमी भारत से ईरान पर बमबारी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक सैन्य संपत्ति को सपोर्ट करने के लिए भारत...