खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) एवं छात्र फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के हॉस्पिटल चौक पर बिहार सरकार के खिलाफ प्रतिरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीपीएम कार्यालय से जुलूस के रूप में हुई। जुलूस में शामिल छात्र-नौजवान गगनभेदी नारों के साथ सम्राट चौधरी का पुतला लेकर हॉस्पिटल चौक पहुंचे। जहां डीवाईएफआई के केंद्रीय कमेटी सदस्य रजनीश कुमार व एसएफआई के जिला सचिव सोनेलाल यादव ने पुतले का दहन किया। इसके बाद एक सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने की। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च आज सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहा...