पाकुड़, जून 8 -- प्रखंड के सभागार में सोमवार को केभारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रतिनियुक्त सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक चार्ज पदाधिकारी केसी दास द्वारा प्रगणकों के प्रगणक खण्ड अंतर्गत एचएलओ एप में प्रविष्ट सभी आंकड़ों के नियमित सिंक की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जनगणना कोषांग के कर्मियों एवं फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रत्येक ईबी के दो सुस्पष्ट एवं अद्यतन ले-आउट मैप तथा आंकड़ों की शुद्धता, पूर्णता एवं समय पर सिंक्रोनाइजेशन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। सहायक चार्ज पदाधिकारी ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे हेडिंग के साथ लिखें। अपने-अपने कार्यक्षेत्र के एचएलबी की गहन जांच कर यह सुनिश्चित करें कि मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य के दौरान सभी भवनों, मकानों...