देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर परिसदन के सभागार में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रशिक्षकों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक चलेगा। मौके पर डीसी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है। जिसके आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन करती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनगणना कार्य की समयबद्धता और आंकड़ों की सटीकता पर विशेष ध...