पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर मेदिनीनगर प्रखंड के बड़कागांव-रजवाडीह अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लाक (एचएलबी) 21 से 27 तक के जनगणना के प्रथम चरण का कार्य निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। यह बात संबंधित पर्यवेक्षक परशुराम तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के सभी सात जनगणना पदाधिकारी रवीन्द्र पाठक,संतोष कुमार,नरेश कुमार दिनकर,मुन्ना लाल यादव,विनोद कुमार यादव,राकेश कुमार सिंह व पंकज कुमार चौबे के द्वारा निष्ठा व लगन से मकान सूचीकरण व गणना का कार्य करने के फलस्वरूप हम मंजिल के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना इतिहास में पहली बार जनगणना का कार्य डिजिटली किया जा रहा है जो पूरी दुनिया के लिए नजीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...