वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी वाराणसी इकाई ने मीट-मांस की दुकानों संबंधी नगर निगम के फैसले की निंदा की है। जिला सचिव अनिल कुमार सिंह ने इस फैसले को विवेकहीन और बेतुका कहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी के नाम पर मछली और मांस की दुकानों को शहरी सीमा पर शिफ्ट करने का कोई औचित्य नहीं है। शहर में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। देह व्यापार के अड्डे खुलते जा रहे हैं। इससे काशी की छवि और गरिमा खराब हो रही है लेकिन नगर निगम की इसकी चिंता नहीं है। यह भी पढ़ें- जैन समाज ने मांस-मछली की दुकानें शहरी सीमा से बाहर करने के प्रस्ताव का स्वागत किया। श्री दिगंबर जैन समाज (काशी) के ऋषभ चंद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि नगर निगम की पहल सराहनीय है। यह भी पढ़ें- काशी सुमेरुपीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने मा...