मोहाली, नवम्बर 4 -- पांच बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह के दो दो गोल की मदद से बुधवार को यहां दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। भारत के लिए लाकड़ा ने चौथे और 13वें मिनट जबकि दिलप्रीत ने 21वें और 25वें मिनट में दो दो गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नौवें मिनट में, सुखजीत सिंह ने 21वें मिनट में, अंगद बीर सिंह ने 36वें मिनट में और विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में गोल किए जिससे भारत ने रिकॉर्ड सातवीं बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल सांगजुन हान ने नौवें मिनट में किया। भारत का सामना गुरुवार को फाइनल में जापान से होगा।मुकाबले में भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले जापान ने दिन ...