कोडरमा, नवम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा सुभाष चौक से प्रारंभ होकर झुमरी तिलैया बाज़ार के विभिन्न मार्गों से होते हुए जगन्नाथ जैन कॉलेज परिसर पहुंची। यात्रा में स्कूलों के छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं तथा युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव तथा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी मौजूद रहे। सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। आज देश उनके दिखाए मार्ग पर चलकर नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सरदार पटेल के विचारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.