नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को संदेश दिया कि उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझी जानी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री 'डीक्लासिफाइड ऑपरेशन सिंदूर' में ये बात कही। एनएसए अजीत डोभाल ने इस साक्षात्कार में स्पष्ट कहा कि नतीजा कुछ भी हो भारत खतरा उठा सकता है और कड़ा प्रहार कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत 88 घंटे तक चले सैन्य अभियान का मकसद दुश्मन के शिविरों को नष्ट करना था। खासकर उनको जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे। डिस्कवरी ने बयान जारी कर कहा कि दो भाग में आने वाली यह श्रृंखला भारत के सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े नेतृत्व को एक साथ लाती है ताकि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े फैसलों और घटनाओं को बताया जा सके। इसमें उन लोगों के अनुभव को शामिल...