नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर आए ताजा अनुमानों में तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए उत्साहजनक संकेत मिले हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP की वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 6.4 प्रतिशत की तुलना में काफी अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि यह तेजी प्रतिकूल आधार प्रभाव के बावजूद देखने को मिल रही है।जीएसटी दरों में कटौती का दिखा असर एएनआई की खबर के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी रेट्स में कटौती के बाद आई आर्थिक सक्रियता ने विकास दर को बढ़ावा दिया है। वहीं सकल मूल्य वर्धन (GVA) की विकास दर भी सुधरकर 8 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत थी। हाला...