नई दिल्ली, मार्च 12 -- भारत में रेलवे सबसे मजबूत साधन माना जाता है, कही भी आने-जाने के लिए। कई ऐसी ट्रेनें चलती हैं, जो सुपरफास्ट है और आपको एक स्थान से दूसरे तक पहुंचाने में कम समय लेती हैं। लेकिन क्या आपने ऐसी ट्रेन के बारे में सुना है, जिसमें टीवी, वाई-फाई, रेस्टोरेंट की सुविधा मौजूद है। आज हम आपको भारत की ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चलता-फिरता 5 स्टार होटल है। इस ट्रेन को लोग महाराजा एक्सप्रेस के नाम से जानते हैं। महाराजा एक्सप्रेस भारत के कई रूट्स से होकर गुजरती है और इसमें ज्यादातर बड़े नेता या फिर बिजनेसमैस ट्रैवल करते हैं। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।राजाओं-महाराजाओं जैसा अनुभव Maharajas Express को खास तौर पर उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो भारत की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति को लग्जरी अंदाज म...