भारत की आवाज के खिलाफ खड़े हैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री: राहुल गांधी
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े कुछ प्रदर्शनकारियों की कथित पिटाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता भारत की आवाज के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि वे प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, क्योंकि ये छात्र देश की आवाज हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दस जनपथ पर एक दिन पहले कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित पिटाई का शिकार हुए प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने दावा किया कि इन छात्रों को पुलिस की पिटाई की वजह से चोट आई है। कई छात्रों ने भी आपबीती सुनाते हुए पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.