नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारत की अलग-अलग जगहों पर मौजूद नदी, झरने, पहाड़, जमीन, आसमान, सांस्कृति-सभ्यता की अपनी अलग सुंदरता है और यही वजह है कि इसे विविधताओं वाला देश कहा जाता है। आजकल लोग लद्दाख घूमने का प्लान खूब बनाते हैं और फिर बजट देखकर कैंसिल कर देते हैं। अगर आप भी लद्दाख जाने का प्लान कर रहे हैं लेकिन वहां नहीं जा पा रहे, तो कम बजट में छत्तीसगढ़ की खूबसूरत जगह को देख आइये। इस जगह को भारत का छोटा तिब्बत कहा जाता है और यहां पर आपको लद्दाख जैसे खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे।छत्तीसगढ़ की कौन सी जगह है? छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट गांव को भारत का छोटा तिब्बत कहा जाता है। ये जगह शांत, हरियाली से भरपूर, खूबसूरती के लिए जानी जाती है। मैनपाट की खूबसूरत वादियों को देखकर आप शिमला-मनाली को भूल जाएंगे। साथ ही इस जगह की संस्कृति,...