नई दिल्ली, मार्च 24 -- धुरंधर 2 रिलीज के बाद दर्शक उन सभी स्पाई या एजेंट्स के बारे में जानना चाहते हैं जिन्होंने देश के जान जोखिम में डाली। यह भी सर्च किया जा रहा है कि क्या हमजा की कहानी किसी असली स्पाई, हैंडलर या एजेंट पर बेस्ड है। इन सबके साथ देश के लिए जान देने वाले स्पाई रविंद्र कौशिक की कहानी भी चर्चा में आ गई है। जिन्हें ब्लैक टाइगर के नाम से भी जाना जाता था। जर्नलिस्ट अनिरुद्ध मित्रा ने उनकी इमोशनल कहानी एक पॉडकास्ट में बताई। उसे वो असली हमजा मानते हैं।रियल हीरो की ट्रैजिक कहानी धुरंधर 2 भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इसमें दिखाई गई कहानी और किरदारों से लोग हकीकत से कनेक्ट करके देख रहे हैं। इस बीच कई विशेषज्ञ भी फिल्म पर अपनी राय दे रहे हैं। अनिरुद्ध मित्रा आईएसआई, रीजनल अंडरवर्ल्ड, रीजनल जियोपॉलिटिक्स पर काफी रिसर्च कर चुक...