भारत का शूटिंग वर्ल्ड कप में डबल धमाल, ईशा सिंह का गोल्ड और मनु भाकर का ब्रॉन्ज पर कब्जा
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- भारत ने सोमवार को हांग्जो में जारी शूटिंग वर्ल्ड कप में डबल धमाल मचाया। निशानेबाज ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में जहां गोल्ड मेडल जीता तो वहीं मनु भाकर ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। साल की शुरुआत में इस इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हैदराबाद की ईशा ने एक बार फिर दिखाया कि वह दुनिया की सबसे बेहतरीन पिस्टल शूटर में से एक क्यों हैं। वह फाइनल में पूरी तरह से कंट्रोल में थीं। उन्होंने 50 में से 40 हिट लगाकर आराम से गोल्ड अपने नाम किया। वह चीन की युएयुए झांग से तीन अंक आगे रहीं, जिन्हें सिल्वर मिला। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत का पहला गोल्ड है। ईशा के शानदार प्रदर्शन के बीच दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने भी अपने कलेक्शन में एक और इंटरनेशनल मेडल का इजाफा किया। भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में नॉर्थ को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.