कानपुर, अप्रैल 13 -- सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में नई दिल्ली में चल रहे नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण देखा गया। विधायक नीलिमा कटियार व सरोज कुरील ने महिलाओं के साथ टोल फ्री नंबर 9667173333 पर मिस कॉल कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारत का लोकतंत्र महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ और अधिक मजबूत हो रहा है। अब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी। विधायक सरोज कुरील ने कहाकि महिलाओं की भागीदारी बढ़े बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं सामाजिक, आर्थिक तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम : निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.