नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से कमला नेहरू कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को विकसित भारत और भारत का लोकतंत्र विषय पर सेमिनार आयोजित किया। इसमें देश-विदेश के वक्ताओं ने हिस्सा लिया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. पवित्रा भारद्वाज ने भारत की सभ्यतागत निरंतरता और सांस्कृतिक परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विरासत विविधता में एकता को मजबूत करती है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय के प्रो. साल्वातोरे बाबोन्स ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर तुलनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। डीयू की वरिष्ठ प्रो. रेखा सक्सेना ने भारत के संवैधानिक ढांचे पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.