भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38 हजार करोड़ के पार
नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दो दिन पहले खत्म हुए वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत का रक्षा निर्यात अब तक का सर्वाधिक दर्ज किया गया है। इस दौरान 38,424 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया है। यह उससे पहले वर्ष की तुलना में 14,802 करोड़ रुपये से 62.66 फीसदी अधिक है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान देश का कुल रक्षा निर्यात 23,622 करोड़ रुपये था। एक साल के भीतर इसमें शानदार वृद्धि देखी गई है। बयान के अनुसार, रक्षा निर्यात में सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों की हिस्सेदारी 54.84 फीसदी रही जबकि निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 45.16 फीसदी दर्ज की गई है।बयान में कहा गया है कि रक्षा क्षेत्र में शुरू किए गए मेक इन इंडिया की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही यह भारत के उस विजन को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.