भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 कल होगा लॉन्च
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 शनिवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपनी पहली परीक्षण उड़ान भरेगा। स्वदेशी तकनीक से विकसित विक्रम-1 का प्रक्षेपण 18 जुलाई को सुबह 11:30 बजे होगा। विक्रम-1 के सभी चरणों को सफलतापूर्वक जोड़कर लॉन्च पैड पर स्थापित कर दिया गया। भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 को इसरो ने नहीं, बल्कि भारत की निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है। ऑर्बिटल रॉकेट से मतलब है कि यह ऐसा रॉकेट है जो उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर सकता है। विक्रम-1 का काम छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचाना और यह साबित करना है कि भारत की निजी कंपनी भी अब इसरो की तरह उपग्रह लॉन्च करने में सक्षम है。 यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष में भारत का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.