नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बीते महीने भारत के निर्यात (वस्तु और सेवा) में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस अवधि कुल निर्यात 80.80 अरब डॉलर रहा, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में 71.13 अरब डॉलर था। इस तरह निर्यात में सालाना आधार पर 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, भारत का कुल आयात बीते महीने बढ़कर 88.61 अरब डॉलर पहुंच गया, जो अप्रैल 2025 में 82.29 अरब डॉलर था यानी आयात में सालाना आधार 7.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के हिसाब से आयात बढ़ने के बावजूद भारत का कुल व्यापार घाटा कम हुआ है। बीते महीने कुल व्यापार घाटा घटकर 7.81 अरब डॉलर रह गया, जबकि अप्रैल 2025 में 11.16 अरब डॉलर था। बीते महीने निर्यात के मामले में अमेरिका पहले पायदान पर रहा है, जिसे 8.48 अरब डॉलर की वस...